{"_id":"6a0e11e24645c062170d6e31","slug":"sticks-were-used-in-a-land-dispute-roofs-were-set-on-fire-15-people-were-injured-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-168375-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमीन विवाद में चटकीं लाठियां छप्पर जलाया, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमीन विवाद में चटकीं लाठियां छप्पर जलाया, 15 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के करौंदहा में बुधवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियों में 15 लोग घायल हो गए। विपक्षियों ने एक-दूसरे के रिहायशी छप्पर को जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स की सख्ती के बाद हमलावर शांत हुए।
करौंदहा निवासी राजा सरोज का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी जेसीबी मशीन से जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर विपक्षी परिवार के साथ हमलावर हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के रिहायशी छप्पर में आग लगा दी। जानकारी पर आसपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस फोर्स ने सख्ती कर दोनों पक्षों को शांत कराया। एक पक्ष से मंगल सरोज, रंजीत, धीरेंद्र, सत्यम, जब्बार घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से राजा सरोज, सुनील, संजय, लड्डू, हीराराम, उदयराज, कल्लू, जितेंद्र, सूरज व नीरज घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अमरगढ़ भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मौके पर बरामद जेसीबी मशीन को आसपुर देवसरा पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
प्लाॅस्टिक के पाइपों के ढेर में लगी आग, लाखों का नुकसान
प्रतापगढ़। महेशगंज के हीरागंज बाजार में बुधवार पेड़ के नीचे रखे जल जीवन मिशन के प्लाॅस्टिक पाइपों के ढेर में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और महेशगंज पुलिस ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये कीमत की पाइप जलकर राख हो गई । संवाद