फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students will study robotics with AI

Pratapgarh News: एआई के साथ रोबोटिक्स की पढ़ाई करेंगे छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students will study robotics with AI
भारत इनोवेटर्स कार्यक्रम के तहत परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों में एआई और रोबोटिक्स समेत अन्य नवाचार आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। छात्रों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

जून में विकसित भारत के नवाचार परिदृश्य विषय पर विद्यालयों में संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग, बॉयोटेक, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस पहल से छात्रों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। भारत इनोवेटर्स कार्यक्रम के तहत चर्चा, निबंध लेखन और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रोजेक्ट के प्रस्तुतीकरण व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। छात्रों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित कर नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed