सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Survey begins to connect Ram Vanagaman Path with Ganga Expressway

Pratapgarh News: राम वनगमन पथ से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए सर्वे शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Survey begins to connect Ram Vanagaman Path with Ganga Expressway
विज्ञापन
मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को राम वनगमन पथ से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था ने सर्वे कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद राम वनगमन पथ के चौड़ीकरण का काम भी किया जाएगा। अयोध्या से चित्रकूट का सफर करने वाले श्रद्धालुओं को गंगा एक्सप्रेसवे लाभ मिलेगा।
Trending Videos

मेरठ से प्रतापगढ़ के रास्ते होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार प्रयागराज तक किया गया है। एक्सप्रेसवे में प्रतापगढ़ का करीब 40.5 किमी हिस्सा राम वनगमन पथ का भी शामिल किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राम वनगमन पथ अयोध्या से शुरू होकर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के रास्ते शृंग्वेरपुर धाम होते हुए चित्रकूट तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने अयोध्या से चित्रकूट तक बने रामवन गमन पथ को भी गंगा एक्सप्रेसवे शामिल करने का निर्णय लिया है। कार्यदायी संस्था के अफसरों को मानना है कि राम वनगमन पथ के एक्सप्रेसवे से जुड़ने से चित्रकूट और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी।
वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के साथ बिहार, झारखंड, ओडिशा की ओर जाने वाले वाले वाहन प्रयागराज बाईपास से ही गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश पा सकेंगे। प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र स्थित जुड़ापुर दांदू गांव में बाईपास का प्रवेश प्वाइंट बनाया गया है। एक्सप्रेसवे तकनीकी टीम ने अलार्म सेंसर लगाने की तैयारी की है। सड़क के किनारे पहुंचते ही सेंसर वाहन चालक को सचेत कर देगा।
कार्यदायी संस्था के एक्सईएन विनय प्रकाश ने बताया कि पहले राम वनगमन पथ को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी नहीं थी, लेकिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या अयोध्या और चित्रकूट का सफर करती है। एक्सप्रेसवे से राम वनगमन पथ जुड़ने से यात्रियों को कम दूरी तय करनी होगी। सर्वे कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed