{"_id":"6a401b1800996cdb6e0d4654","slug":"swimming-trials-held-without-a-pool-only-one-athlete-turned-up-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-171449-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तरणताल के बिना तैराकी ट्रायल, सिर्फ एक खिलाड़ी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तरणताल के बिना तैराकी ट्रायल, सिर्फ एक खिलाड़ी पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-16
-आज प्रयागराज में रुशांक देने जाएंगे मंडलीय ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुए जिला स्तरीय ट्रायल में केवल एक खिलाड़ी पहुंचा। शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में शनिवार को यह ट्रायल आयोजित किया गया। स्टेडियम में तरणताल न होने से चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
ट्रायल में रुशांक श्रीवास्तव नामक खिलाड़ी के जरूरी कागजों की जांच की गई। उन्हें मंडलीय ट्रायल के लिए शुक्रवार को प्रयागराज भेजा जाएगा। मंडलीय ट्रायल रविवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज में होगा। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी तीन से पांच जुलाई तक लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि स्टेडियम में लंबे समय से तरणताल की सुविधा नहीं है। इससे खिलाड़ी नियमित अभ्यास से वंचित हैं।
अभ्यास का अवसर नहीं
स्टेडियम में आज तक तरणताल का निर्माण नहीं हो सका है। इस कमी के कारण तैराकी खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का अवसर नहीं मिल पाता है। ऐसे में जिला स्तरीय ट्रायल में केवल एक खिलाड़ी का पहुंचना चिंताजनक है।