सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Take the Environmental Protection Resolution, Planting

पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प, करें पौधरोपण 

अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Take the Environmental Protection Resolution, Planting
शहीद उद्यान से पर्यावरण दिवस पर अपराजिता के बैनर तले जागरूकता रैली निकालते लोग। अमर उजाला - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संघ एवं ईशान प्रमोट कल्चर एंड इंप्रूव सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों ने शहर में भ्रमण कर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
Trending Videos


सुरक्षा संघ प्रमुख श्लोक मिश्र के नेतृत्व में जागरूकता रैली अंबेडकर चौराहा, राजापाल टंकी होते हुए श्रीराम चौराहा पहुंची। यहां लोगों को पर्यावरण पर मंडराते खतरे के बारे में विस्तार से बताया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों को रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण सुरक्षा का एक विकल्प, पौध लगाने का लें संकल्प जैसे नारे लगाए गए। अंत में लोगों को जागरूक करते हुए रैली कंपनी बाग पहुंची। यहां गोष्ष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्लोक मिश्र ने कहा कि धरती पर बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण चिंता का विषय है।

हम सभी को पर्यावरण दिवस हर दिन मनाने की आवश्यकता है। पौधरोपण के साथ ही जल संरक्षण की दिशा में जोर देना चाहिए। 
आलोक सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जन- जन तक ले जाना है। उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है। ताकि पर्यावरण संरक्षण के मिशन को सार्थकता मिल सके।

इस अवसर पर आशुतोष सिंह, योगेश तिवारी, निलेश विश्वकर्मा, सविता सिंह, अजय, आकाश, शरद सिंह, डॉ. संजीत शुक्ला, राजेश  मिश्र, प्राची सिंह, जैनेंद्र मिश्र, सविता सिंह आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed