Pratapgarh : प्रतापगढ़ में भीषण आग से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, हार्वेस्टर मशीन भी जली
कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और हार्वेस्टर मशीन को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विस्तार
कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और हार्वेस्टर मशीन को भी अपनी चपेट में ले लिया। मशीन चालक किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला, लेकिन मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई।
तेज हवा के चलते आग ने आसपास के बरहुपुर, भिवनी, महदहा सहित कई गांवों के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल और कटी हुई फसल के डंठल जिसका भूसा नहीं बनाया गया था जलकर राख हो गई। आग की भयावहता से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के आगे उनकी एक न चली। सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां करीब दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं, तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी।
फायर ब्रिगेड कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कई किसानों की साल भर की मेहनत पल भर में राख हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर मंगरौरा चौकी प्रभारी भूपेश नाथ भी पुलिस बल के साथ पंहुचे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.