{"_id":"6a21b76eb79f3c9c65001f55","slug":"the-benefits-of-the-schemes-should-reach-the-last-person-mayankeshwar-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169516-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : मयंकेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : मयंकेश्वर
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचे प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का स्वागत करते डीएम अभिषेक पांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में पांच से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री संसदीय कार्य मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए आवश्यक है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। डीएम अभिषेक पांडेय ने आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बताई। बताया कि शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। आठ जून से 14 जून तक विशेष जन संपर्क व जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे।
14 जून से 16 जून तक जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला लगेगा। विकासखंडों में तीन दिवसीय मेलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
17 से 20 जून तक तुलसीसदन हादीहाल में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 18 से 19 जून तक प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला होगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। अभियान के दौरान पांच से 21 जून तक रात्रि चौपाल कार्यक्रम होंगे।
बैठक में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल, डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर, सीडीओ डाॅ. राममोहन मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
समर्थकों ने प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
नगर पंचायत स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का स्वागत किया गया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और नगर पंचायत प्रतिनिधि सचिन सिंह ने प्रभारी मंत्री का माल्यार्पण किया। इस दौरान मनीष सिंह, रोशन सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा, संजय सिंह, आशीष, अमित सिंह, बृजेश सिंह, विवेक तिवारी, नितिन द्विवेदी व देवराज सिंह मौजूद रहे।