फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The corporation ran 20 special buses for TGT candidates.

Pratapgarh News: टीजीटी परीक्षार्थियों के लिए निगम ने चलाईं 20 स्पेशल बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The corporation ran 20 special buses for TGT candidates.
जनपद के 33 केंद्रों पर टीजीटी परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन निगम ने मंगलवार शाम से 20 स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रायबरेली परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए दस बसों का संचालन लखनऊ रूट पर किया गया है। जबकि अन्य बसें प्रयागराज रूट पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि जिले में टीजीटी परीक्षा के लिए तीन और चार जून को 20 स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ के परीक्षार्थियों का केंद्र रायबरेली और लखनऊ बनाया गया है। जिले के अभ्यार्थियों के सहूलियत के लिए 10 स्पेशल बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस में बढ़ाए गए कोच
टीजीटी परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ा दिया है। रायबरेली और लखनऊ परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले मार्ग से रवाना हुई नीलांचल, विलंब से पहुंचीं तीन ट्रेनें

प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली नीलांचल एक्सप्रेस मंगलवार को प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाबमेल डेढ़ घंटे और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed