{"_id":"6a148ea8ea89a211cb0a5554","slug":"the-head-representative-was-shot-after-being-chased-his-condition-is-critical-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-168794-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रधान प्रतिनिधि को दौड़ाकर मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रधान प्रतिनिधि को दौड़ाकर मारी गोली, हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद से नाराज युवक ने सोमवार की शाम पांच बजे प्रधान प्रतिनिधि को दौड़ाकर गोली मार दी। तीन राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घायल प्रधान प्रतिनिधि को कुंडा सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुटी रही।
हथिगवां निवासी लाल बहादुर सिंह उर्फ लल्लन (45) मिश्रदयालपुर के ग्राम प्रधान रुद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हैं। गांव के हर्ष सिंह से उनका आबादी की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे लाल बहादुर सिंह प्रधान के घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इस बीच तमंचा लेकर हर्ष सिंह वहां पहुंच गया।
अचानक तमंचा निकालकर प्रधान प्रतिनिधि पर फायर कर दिया। गोली लल्लन के पेट को चीरते हुए निकल गई। लहूलुहान प्रतिनिधि कुछ समझ पाते कि हमलावर ने कमर से दूसरा तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जान बचाकर प्रतिनिधि घर की तरफ भागने लगे। युवक ने दौड़ाकर तीसरा फायर प्रतिनिधि पर कर दिया।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज से इलाका गूंज उठा और लोग भयभीत हो गए। लहूलुहान प्रतिनिधि के जमीन पर गिरते ही हमलावर धमकी देकर भाग निकला। सूचना पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रतिनिधि को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल प्रतिनिधि को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
जमीन के विवाद में युवक ने गोली चलाई है। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
अमरनाथ गुप्ता, सीओ कुंडा