सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The poor are asking for a roof... 108 houses have been built and turned into ruins.

Pratapgarh News: छत मांग रहा गरीब...108 आवास बनकर खंडहर हो गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The poor are asking for a roof... 108 houses have been built and turned into ruins.
विज्ञापन
एक तरफ कई बेघर आवास पाने के लिए सरकारी महकमों के चक्कर काट रहे हैं तो दूसरी तरफ शहर में 14 साल पहले तैयार हुए कांशीराम कॉलोनी के 108 आवास आवंटन के इंतजार में खंडहर होते चले गए। जिन्हें आवास मिला, वह भी सुविधाएं न होने के कारण दूरी बनाए हुए हैं।
Trending Videos

नगर पंचायत कटरामेदनीगंज में करीब 14 वर्ष पूर्व कांशीराम काॅलोनी में 108 कमरों का तीन ब्लॉक बनवाया गया। इसमे से 19 बुजुर्गों के लिए नीचे के कमरों को आरक्षित रखा गया। काफी मशक्कत के बाद 89 नागरिकों को आवास आवंटित किया गया लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई। कॉलोनी में बिजली व पानी मयस्सर न होने के कारण आवंटन के बाद भी लोगों ने कॉलोनी से दूरी बना रखी है। खिड़की दरवाजे तक चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बसपा के बाद बनीं सरकारों ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर ध्यान नहीं दिया। न तो इन आवासों को जरूरतमंद बेघरों को दिया गया और न ही इनमें बिजली और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं दी गईं, जबकि समय-समय पर इन आवासों को जरूरतमंदों को आवंटित करने की मांग उठती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed