सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The theft incident from a liquor shop turned out to be false.

Pratapgarh News: शराब की दुकान से चोरी की घटना निकली झूठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The theft incident from a liquor shop turned out to be false.
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सदहा स्थित शराब की दुकान हुई चोरी की घटना पुलिस की पड़ताल में झूठी निकली। दुकान के सेल्समैन ने चोरी की फर्जी तहरीर दी थी।
Trending Videos

कोहरांव निवासी सुनीश वर्मा सदहा स्थित शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। बृहस्पतिवार को सेल्समैन ने दुकान में चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। तहरीर में बताया कि चोरों ने बुधवार की रात दुकान की दीवार में सेंधमारी कर 37 पेटी शराब चोरी की और 70 हजार रुपये नकदी चोरी किए जाने की बात कही।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर चोरी होने की जानकारी भी पुलिस को दी गई। जांच में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। शराब की दुकान में स्टॉक ठीक मिलने और चोरी का साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने सेल्समैन को फटकार लगाई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुकान से चोरी नहीं हुई है। उसने झूठी तहरीर दी थी। पुलिस ने सेल्समैन से लिखित स्पष्टीकरण लिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की फर्जी तहरीर सेल्समैन ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed