सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There is no roadways bus service from Madafarpur to the city.

Pratapgarh News: मदाफरपुर से शहर के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
There is no roadways bus service from Madafarpur to the city.
विज्ञापन
मदाफरपुर से प्रतापगढ़ शहर के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं होने से ग्रामीण डग्गामार वाहनों से सफर करने के लिए मजबूर हैं। सुल्तानपुर के लिए भी ग्रामीणों को रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं कराई गई है।

मदाफरपुर से प्रतापगढ़ शहर की दूरी करीब 20 किमी के आसपास है। सुल्तानपुर की दूरी तकरीबन 30 किमी के लगभग है। बावजूद इसके मार्ग पर एक भी रोडवेज बस का संचालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित मदाफरपुर बाजार से जुड़ी करीब 20 गांव की तीस हजार आबादी को प्रतापगढ़ शहर के साथ प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या जाने के कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रोडवेज बस संचालन की डीएम से की है।
विज्ञापन
Trending Videos

इनसेट--
यात्री शेड भी जर्जर
करीब डेढ़ दशक पहले मदाफरपुर मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन किया जाता था। यात्रियों के रूकने के लिए बेनीपुर और किशुनगंज में यात्री शेड का भी निर्माण परिवहन निगम ने किया था। देखरेख के अभाव में यात्री शेड जर्जर हो गया है।
मदाफरपुर से प्रतापगढ़ के बीच एक भी रोडवेज बस का संचालन नहीं होता है। यात्री शेड भी जर्जर है।
दीपक सिंह, कोर्रा।
मदाफरपुर के रास्ते सुल्तानपुर तक के लिए बस संचालन की मांग परिवहन निगम के अफसरों से की गई थी। सुनवाई नहीं हुई।
दया शंकर पांडेय, बोझी।
एक माह के अंदर मदाफरपुर मार्ग का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
सत्य प्रकाश यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed