{"_id":"6a47fa84beecb371b70133ee","slug":"three-members-of-a-cattle-smuggling-gang-arrested-country-made-pistol-recovered-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-171947-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पशु तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पशु तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्कर गिरोह के तीन आरोपियों को बाघराय पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बिहार बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस के मालवाहक वाहन को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मलावा छजईपुर में आरोपियों ने दो मवेशी की चोरी की थी और फरार हो गए थे। पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
कोडराजीत गांव से भी आरोपियों ने दो मवेशियों की चोरी की थी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पशु तस्कर गिरोह के सदस्यों बाघराय के कजियाना देवरपट्टी निवासी नागेंद्र सरोज, शिवनी का पुरवा निवासी राहुल कुमार, फूलपुर देवरपट्टी निवासी गुलशन सरोज को राम वन गमन मार्ग स्थित बिहार बाईपास के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने मवेशी चोरी की दोनों घटनाओं में संलिप्तता को स्वीकार किया। बताया कि नौ मई को मलावा छजईपुर से चोरी किए मवेशियों को 40 हजार रुपये बेचा था। एक जुलाई को कोडराजीत गांव से मवेशियों की चोरी करने के बाद प्रयागराज बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
सीओ कुंडा शिव नारायण वैस ने बताया कि चोरी हुए मवेशियों को आरोपी बेचने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। सूचना मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
2021 में पकड़े गए थे पशु तस्करी के 17 आरोपी
वर्ष 2021 में पुलिस ने आसपुर देवसरा के खटखटहवा से पशु तस्कर गिरोह के 17 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने प्रतिबंधित मांस की सप्लाई पश्चिम बंगाल और बिहार में किए जाने की बात स्वीकार की थी।
गिरोह के चंगुल से 20 मवेशियों को बचाया गया था। एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने पशु तस्कर गिरोह के 50 हजार के इनामी मुख्य सदस्य अरशद उर्फ असद को महेशगंज के अन्नावा से गिरफ्तार किया था।