फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tin shed pillar falls in storm, old woman dies after being crushed

Pratapgarh News: आंधी में गिरा टिनशेड का पिलर, दबकर वृद्धा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tin shed pillar falls in storm, old woman dies after being crushed
महेशगंज के फतूहाबाद में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़। सोशल मीडिया
महेशगंज के नगर पंचायत हीरागंज वार्ड-11 फतूहाबाद में शुक्रवार भोर में आई तेज आंधी में टिनशेड के पिलर में दबने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात वृद्धा घर के बाहर बने टिनशेड के नीचे सो रही थी। आंधी के कारण शुक्रवार भोर करीब तीन बजे फूलकली (85) के ऊपर पिलर गिर गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद वृद्धा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, वृद्धा दिव्यांग बेटे तीरथ पाल के साथ घर में रहती थी। उनके परिवार में देखभाल करने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है। वृद्धा का पुराना कच्चा मकान था। इसके बाहर टिनशेड बना है। इसी में वृद्धा सो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि दिव्यांग बेटे के नाम आवास स्वीकृत हुआ लेकिन उसे अभी तक लाभ मिला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह और लेखपाल रिंकू कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
आंधी में पशुशाला धराशायी
शुक्रवार भोर लक्ष्मणपुर विकासखंड के चंदापुर गांव में आई तेज आंधी से अर्चना तिवारी की पशुशाला धराशायी हो गई। जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर ने बताया कि पीड़ित को जल्द सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।

अफसरों का दावा- दैवीय आपदा के पीड़ितों को 24 घंटे में मिल रही आर्थिक मदद
तेज आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग कर रहा है। अफसरों का दावा है कि दैवीय आपदा के पीड़ितों को 24 घंटे के अंदर आर्थिक मदद दी जाती है। एडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि जनहानि होने पर चार लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाते हैं, मगर मृतक का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक होता है।

महेशगंज के फतूहाबाद में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़। सोशल मीडिया

महेशगंज के फतूहाबाद में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed