सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Traders closed the market and took to the streets, affecting business worth Rs 11 lakh.

Pratapgarh News: बाजार बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी, 11 लाख का कारोबार प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Traders closed the market and took to the streets, affecting business worth Rs 11 lakh.
विज्ञापन
कंधई हनुमानगंज बाजार में होली के दिन धार्मिक स्थल पर रंग पड़ने के बाद से चल रहे हंगामे को शांत कराने के लिए पुलिस ने दो व्यापारियों पर कार्रवाई की थी। जिसके विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने क्षेत्रीय बाजारों को बंद करते हुए विरोध जताया।
Trending Videos

व्यापारियों का आरोप है कि उनके दोनों साथियों के साथ पुलिस ने मारपीट की। व्यापारियों को समझाने पहुंचे पट्टी सीओ से उनकी बहस भी हुई। दुकानें न खुलने से करीब 11 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि विवाद के बाद पुलिस ने शीतला प्रसाद प्रजापति व आदर्श मोदनवाल को थाने लेकर जाकर बेरहमी से पीटा। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने एसएसआई समेत सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
दोनों व्यापारियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। हालांकि बाद में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य व व्यापारी नेता रवि गुप्ता के हस्तक्षेप पर पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। व्यापारी थानाध्यक्ष, एसएसआई और सिपाहियों के निलंबन व प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।
बुधवार को व्यापारी नेता रवि गुप्ता व उमा प्रकाश अग्रहरि, विजय सिंह के नेतृत्व में कंधई हनुमानगंज, रखहा, किशुनगंज, मदाफरपुर, कोहंडौर, शीतलागंज, दीवानगंज व इटवा की बाजार को बंद कर विरोध जताया गया।
दोपहर में व्यापारियों की बात सुनने पहुंचे सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन सभी कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, दिनेश कुमार उमरवैश्य, पंकज जायसवाल, शिवम उमरवैश्य, अंशू गुप्ता, राजू उमरवैश्य, मोनू पटवा, सोनू साहू मौजूद रहे।

पुलिस भी रही अलर्ट
व्यापारियों के बाजार बंद को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। व्यापारी प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। पुलिस प्रदर्शनकारियों के वीडियो भी बनाती रही।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि कंधई बाजार के प्रकरण की जांच सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी को सौंपी गई है। घटना को लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई। रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
------------------
कंधई में पुलिस कार्रवाई की सीएम से की जाएगी शिकायत : संदीप
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में मंगलवार देर रात शहर के चिलबिला में स्थित मैरिज हाल में होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल रहे। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, काशी प्रांत अध्यक्ष विपिन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अनुराग खंडेलवाल, उमा प्रकाश अग्रहरि रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि कंधई बाजार में व्यापारियों पर पुलिस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया जाएगा। सदर विधायक ने होली की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान संयोजक सुरेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल, राहुल गुप्ता, अनिल गोयल, जसवीर सिंह व राजेश केसरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed