सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Criminal carrying a reward of Rs 25,000 injured in police encounter, constable also shot

Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Mar 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग और लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद माल बरामदी के लिए ले जाते समय मौका पाकर आरोपी ने पुलिस फायरिंग कर दी।

Criminal carrying a reward of Rs 25,000 injured in police encounter, constable also shot
पुलिस की गोली से घायल बदमाश। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग और लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद माल बरामदी के लिए ले जाते समय मौका पाकर आरोपी ने पुलिस फायरिंग कर दी। जिसमें एक सिपाही को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली से आरोपी घायल हो गया। सिपाही और बदमाश दोनों को लालगंज सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, खोखा और छीनी गई पीली धातु की चेन बरामद की गई। 

Trending Videos


रविवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना लीलापुर में पंजीकृत लूट के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त विपिन सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शीतला बक्स का पुरवा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, थाना लालगंज प्रतापगढ़ में दर्ज मुकदमें गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष लीलापुर मय पुलिस टीम एवं विवेचक द्वारा थाना लालगंज पहुंचकर आरोपी से नियमानुसार पूछताछ की गई। जिसमें उसने 16 मार्च की घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस एवं छिनी गई पीली धातु की चैन का हिस्सा ग्राम कमौरा के पास सई नदी के निकट झाड़ियों में छिपाना स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम बरामदगी के लिए उसको मौके पर लेकर पहुंची। इसी बीच आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही राजकुमार सिंह घायल हो गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, गोली विपिन सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed