सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Training on digital transactions provided to secretaries of cooperative societies.

Pratapgarh News: सहकारी समितियों के सचिवों को दिया डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Training on digital transactions provided to secretaries of cooperative societies.
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड सभागार में बुधवार को सहकारी समितियों के सचिवों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण 19 जून तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रशिक्षण संस्थान एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एसीएसटीआई) ने किया है।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक से संबद्ध प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्हें सहकारी नियमों, बैंकिंग कार्यप्रणाली और ऋण वितरण की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया गया। एसीएसटीआई के उपमहाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अभिनव शुक्ला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed