{"_id":"6a4fe75c33c5b39bfd0208d9","slug":"tree-falls-on-power-line-over-100-villages-without-electricity-for-19-hours-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-172367-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तार पर गिरा पेड़, सौ से ज्यादा गांवों की 19 घंटे बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तार पर गिरा पेड़, सौ से ज्यादा गांवों की 19 घंटे बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश की वजह से जिले में कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। लाइनों में फाल्ट व खराबी से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। रानीगंज अजगरा के अमरौना में बुधवार रात 11 बजे पड़े गिरने से खंभे और हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इस वजह से करीब 19 घंटे से आपूर्ति बाधित है।
इस कारण धानेपुर, बढ़नी, शुकुलपुर, पूरे नेवाजी, अमरौना, पीपरताली समेत सौ से अधिक गांवों में बत्ती गुल रही। बिजली कर्मी लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे। बारिश की वजह से मरम्मत कार्य में बाधा आई। रात में छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
शहर के रूपापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बाधित रही। दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में ट्रिपिंग के कारण दिन में कई बार बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
वहीं, बहोरिकपुर उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। अंतू, संडवा चंद्रिका, हंडौर, पहाड़पुर समेत अन्य उपकेंद्रों पर भी तीन से चार घंटे बिजली गुल रही।
हर कोई रहा परेशान
लक्ष्मणपुर ब्लॉक के सराय आना देव निवासी प्रभात सिंह ने बताया कि रातभर बिजली गुल रही। सुबह मोटर पंप नहीं चल सका। इन्वर्टर भी बंद हो गया। मोहनगंज के विनीत कुमार ने बताया कि बिजली गुल होने से रातभर सो नहीं सका। दुकान पर पहुंचने में देरी हुई। दिनचर्या पर असर पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
11 घंटे गुल रही बिजली, तीन दर्जन गांव अंधेरे में
बुधवार दोपहर से शुरू हुई बारिश के बीच भुपियामऊ फीडर में आई तकनीकी खराबी के कारण दिलीपपुर और सोनाही विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति लगभग 11 घंटे बाधित रही। इससे क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांव में बुधवार दोपहर दो बजे से बृहस्पतिवार भोर तीन बजे तक बत्ती गुल रही।
दिलीपपुर और सोनाही उपकेंद्र के कर्मचारियों ने पुरखीपुर के आगे इंसुलेटर पंक्चर ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बारिश की वजह से मरम्मत कार्य में दिक्कत आई। एसडीओ सदर सुरेश कुमार ने बताया कि भुपियामऊ की मेन लाइन में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम ने भोर में तीन बजे आपूर्ति बहाल की।
......
वर्जन:-
बारिश के चलते लाइन में खराबी आ रही है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। जिन जगहों पर समस्या है वहां मरम्मत कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। - छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता