फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Troubled by harassment, married woman committed suicide, accused husband arrested

Pratapgarh News: प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने दी थी जान, आरोपी पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment, married woman committed suicide, accused husband arrested
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव के मजरा कूड़ापुर में बुधवार देर शाम संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला की मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के चंदूपुर अमरायन गांव निवासी बृजलाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में अपनी 30 वर्षीय बहन रीता देवी की शादी कूड़ापुर निवासी सुभाष कुमार के साथ की थी। आरोप है कि सुभाष नशे का आदी था और आए दिन रीता के साथ मारपीट करता था। बुधवार शाम भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी। मृतका के भाई के मुताबिक देर शाम रीता की ननद सीमा ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन गांव पहुंचे तो रीता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि उसका पति घर से फरार था। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना पाया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को मिरकुंडी तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed