{"_id":"69f8ef61128eb80b21036184","slug":"tulsi-express-passenger-bitten-by-monkey-at-ayodhya-junction-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-167015-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तुलसी एक्सप्रेस के यात्री को अयोध्या जंक्शन पर बंदर ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तुलसी एक्सप्रेस के यात्री को अयोध्या जंक्शन पर बंदर ने काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुलसी एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक यात्री को सोमवार शाम चार बजे अयोध्या जंक्शन से ट्रेन चलने के दौरान बंदर ने काट लिया। मां बेल्हा देवी जंक्शन पर ट्रेन को पांच मिनट तक रोककर चिकित्सकों ने यात्री का प्राथमिक उपचार किया।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम निवासी 65 वर्षीय केपी राव अयोध्या दर्शन करने आए थे। सोमवार को रामलला का दर्शन करके वे प्रयाग स्नान करने के लिए अयोध्या जंक्शन पर पहुंचे। तुलसी एक्सप्रेस जंक्शन से छूटने वाली थी कि केपी राव को अचानक बंदर ने काट लिया।
आसपास के लोग दौड़े तो बंदर भाग निकला। अन्य यात्रियों ने केपी राव को ट्रेन में बैठा दिया। ट्रेन मां बेल्हा देवी जंक्शन पर पहुंची तो यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना देकर डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टरों की टीम ने पांच मिनट में यात्री का प्राथमिक उपचार किया। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि यात्री का मां बेल्हा देवी जंक्शन पर प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के बाद तुलसी एक्सप्रेस से यात्री प्रयागराज रवाना हुआ।
Trending Videos