फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two female members of a gang of tricksters arrested.

Pratapgarh News: टप्पेबाज गिरोह की दो महिला सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two female members of a gang of tricksters arrested.
नगर कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह की दो महिला सदस्य को मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलसूत्र व चेन की बिक्री से प्राप्त 36 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर के भंगवा चुंगी की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह मई को वह अजीत नगर स्थित विद्यालय से बच्चे को लेकर ई-रिक्शा से घर जा रही थी। पंजाबी मार्केट के पास चार महिलाएं भी ई-रिक्शा रुकवाकर बैठ गईं। घर पहुंचने पर मंगलसूत्र नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं, शहर के कटरा रोड के एक रिक्शा चालक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो दिन पहले वह पत्नी, सास व ससुर को शहर से घर ले जा रहा था। जीआईसी कॉलेज के पास ई-रिक्शा पर बैठी महिला टप्पेबाजों ने सास के गले से चेन गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि देवरिया जिले के गौरा बाजार थाना क्षेत्र स्थित सिरजनपुर की अंशिका देवी व गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित भरवलिया की करीना को मां बेल्हा देवी धाम स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।


अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। नवाबगंज पुलिस ने अपहरण के आरोप में फरार चल रहे आरोपी वाजिदपुर निवासी आकाश सोनकर को भिटारी मोड़ से शनिवार को गिरफ्तार किया। एसआई मुकेश सिंह ने हमराहियों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। सीओ कुंडा शिव नारायण वैश ने बताया कि पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed