सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two parties clashed in the presence of police, the revenue department team fled.

Pratapgarh News: पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़े, भाग निकली राजस्व विभाग की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in the presence of police, the revenue department team fled.
विज्ञापन
पट्टी थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश करने गई राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चले। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। विवाद बढ़ता देख मौके से राजस्व टीम के लोग भाग निकले। मारपीट के दौरान कुछ लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
Trending Videos

कांधरपुर गांव निवासी शारदा प्रसाद पांडेय और अवधेश के बीच जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है। विवाद का निपटारा करने शनिवार को पहुंची राजस्व टीम के सामने दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते महिलाएं और बच्चे मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख मौके पर मौजूद राजस्वकर्मी भाग खड़े हुए। इधर, मौके पर मौजूद दरोगा कमलेश यादव के सामने लोग मारपीट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इस लापरवाही को लेकर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करके प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed