{"_id":"697a542eae5f1d089f048083","slug":"uncontrolled-bike-hits-pole-and-then-tree-young-man-dies-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-158064-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेकाबू बाइक खंभे के बाद पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेकाबू बाइक खंभे के बाद पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी में बुधवार की रात बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से टकराकर पेड़ के बाद दुकान से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शनि सिंह की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
अंतू थाना क्षेत्र के बासुपुर निवासी 21 वर्षीय शनि सिंह गांव के ही 25 वर्षीय समरपाल और 24 वर्षीय शिवप्रसाद के साथ बिहार में मजदूरी करते थे। बुधवार की रात तीनों काम से छुट्टी मिलने पर बाइक से घर के लिए निकले। ग्रामीणों के अनुसार बाइक शनि सिंह चला रहा था। भदोसी मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पहले बिजली के पोल से टकराई, इसके बाद पेड़ से टकराते हुए एक दुकान से टकराकर रुक गई।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जांच के बाद चिकित्सक ने शनि सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल समरपाल और शिवप्रसाद को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। मृतक शनि सिंह हेलमेट नहीं लगा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
बेकाबू कार की टक्कर से छात्र समेत तीन लोग घायल
प्रतापगढ़। शहर के बलीपुर मोहल्ले में बुधवार की रात बेकाबू कार ने पीछे से स्कूटी और ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा सवार पूरे सुकाल निवासी 21 वर्षीय संदेश कुमार, ई रिक्शा चालक पवन जायसवाल और स्कूटी सवार पूर्वी सहोदरपुर निवासी अफजल का 10 वर्षीय पुत्र आलम घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोग भी घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos