सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar in Manikpur Nagar Panchayat; formal complaint lodged at the police station.

Pratapgarh News: मानिकपुर नगर पंचायत में हंगामा, थाने में दी तहरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Manikpur Nagar Panchayat; formal complaint lodged at the police station.
विज्ञापन
मानिकपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष और ईओ के बीच छिड़ी जंग से कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सभासद प्रतिनिधि विमल पांडेय और नगर पंचायत के पूर्व बड़े बाबू आत्मानंद के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष ने ईओ के खिलाफ तहरीर दी है।



सोमवार को नगर पंचायत मानिकपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ के बीच विवाद का समाधान निकालने के लिए बैठक बुलाई गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रलता जायसवाल अपने पुत्र आशुतोष जायसवाल के साथ कार्यालय पहुंचीं, मगर ईओ नहीं आए। बैठक में मुख्य मुद्दा दो माह से कर्मचारियों के वेतन भुगतान नहीं होने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन नहीं होने पर ईओ और अध्यक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप- प्रत्यारोप मढ़ रहे हैं। सोमवार को ईओ अतुल सिंह रघुवंशी के अनुपस्थित होने पर नगर पंचायत के बड़े बाबू राकेश कुमार सोनकर और दूसरे बाबू बॉबी गुप्ता से चर्चा होने लगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने ईओ पर प्रतिदिन कार्यालय नहीं आने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसीबीच ईओ ने कर्मचारी के मोबाइल पर वीडियो काल करके अध्यक्ष के पुत्र और सभासदों के प्रतिनिधियों को अपशब्द कह दिया। इससे सभासद प्रतिनिधि ईओ के खिलाफ मुखर होकर हंगामा करने लगे। ईओ के बचाव में उतरे नगर पंचायत के पूर्व बड़े बाबू आत्मानंद और सभासद प्रतिनिधि विमल पांडेय के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

विमल ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष ने ईओ के खिलाफ मानिकपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed