{"_id":"6a19cd3108a311591d0c3ada","slug":"uprooted-trees-broken-wiresoutcry-of-electricity-and-water-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169059-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: उखड़े पेड़, टूटे तार... बिजली-पानी का हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: उखड़े पेड़, टूटे तार... बिजली-पानी का हाहाकार
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर ब्लॉक के पडवासी में तेज हवा व बारिश के दौरान उड़ा शेड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार भोर साढ़े तीन बजे आई आंधी की वजह से बिजली-पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। जिले में करीब 150 से अधिक खंभे टूट गए हैं। दर्जनों पेड़ उठ गए हैं। रूपापुर विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन पर बिजली गिरने से आधे शहर में 17 घंटे बिजली गुल रही।
बिजली गिरने से पॉवर ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बाबागंज व रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े 25 मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। सुबह से शहरी क्षेत्र की 50 हजार की आबादी को बिजली-पानी का संकट झेलना पड़ा।
सिप्तैन रोड, बाबागंज, अष्टभुजा नगर, चौक, पंजाबी मार्केट, स्टेशन रोड, शुकुलपुर, विकास भवन, सगरा ढलाई समेत अन्य मोहल्ले में लोगों को बिजली गुल होने से दिक्कत का सामना करना पड़ा। दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र के कचहरी फीडर की हाईटेंशन लाइन पर डाल गिरने से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बलीपुर के समीप लगे 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट से करीब सात घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
रानीगंज अजगरा उपकेंद्र के तेजगढ़, बढ़नी फीडर से जुड़े 120 से अधिक गांवों में करीब 15 घंटे तक बिजली गुल रही। यहां पर आंधी में कई खंभे टूट गए। कुंडा व लालगंज विद्युत वितरण खंड के 15 से अधिक उपकेंद्रों पर बिजली आपूर्ति भोर से देररात तक बाधित रही।
आज भी आंधी-बारिश का रेड अलर्ट
जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि शनिवार को भी जिले में आंधी-बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 80 से 100 किमी के रफ्तार से तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि, बिजली गिरने व बारिश होने का अंदेशा जताया गया है।
बारिश से फसलों को फायदा, आम को नुकसान
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उड़द, मूंग, चारी बोई गई है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आंधी के कारण आम को नुकसान हुआ है। कुंडा व लालगंज में आंधी से कई क्विंटल कच्चा आम टूट कर गिर गए हैं।
बारिश से तापमान में गिरावट
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बारिश व आंधी के कारण शुक्रवार को तापमान में गिरावट आई। आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण उमस बरकरार रही। शनिवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।
रात में अचानक बजा फोन, चौंके लोग
शुक्रवार भोर में लोगों के फोन पर चेतावनी को लेकर कॉल आई। इसके बाद लोग काफी देर तक सहमे रहे। वहीं, दिनभर में दो से तीन बार चेतावनी का अलर्ट आया।
वर्जन
आंधी के चलते बिजली के खंभे और तार टूटकर गिरे हैं। जिले भर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कर्मचारी मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता।