{"_id":"6a187cbf133414c6ae0674eb","slug":"villagers-are-restless-due-to-incomplete-sleep-due-to-electricity-supply-at-night-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169038-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रात में बिजली दे रही दगा, अधूरी नींद से ग्रामीण बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रात में बिजली दे रही दगा, अधूरी नींद से ग्रामीण बेचैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती के कारण ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ गई है। नींद नहीं पूरी होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। जिम्मेदार लोड बढ़ने के कारण हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन होने की जानकारी दे रहे हैं।
शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण अंचल में 18 घंटे का रोस्टर शासन ने तय किया है। भीषण गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़े प्रयोग के कारण बिजली की मांग में इजाफा हुआ है। इस कारण फीडर व हाईटेंशन लाइनों पर लोड बढ़ गया है।
बिजली विभाग के अफसरों के अनुसार अधिक लोड बढ़ने से पावर ग्रिड के फेल होने का अंदेशा रहता है। इस कारण रात के समय हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो रही है। ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा, पहाड़पुर, हंडौर समेत ग्रामीण अंचल के अधिकांश उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रात 10 से सुबह पांच बजे के बीच चार से पांच घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
सगरा सुंदरपुर निवासी रजितराम पांडेय ने बताया कि रात में कटौती की वजह से जागना पड़ रहा है। लीलापुर के लाल कुमार ने बताया कि रात में बिजली कटौती से अधिक परेशानी हो रही है। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि शहर व ग्रामीण अंचल में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। लोड बढ़ने के कारण हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो रही है। इस कारण रात के समय आपूर्ति बाधित होती है।