{"_id":"6a148f6f788a841d4305c78d","slug":"villagers-carry-water-from-three-kilometers-away-on-bicycles-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-168736-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: साइकिल पर लादकर तीन किमी दूर से पानी लाते हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: साइकिल पर लादकर तीन किमी दूर से पानी लाते हैं ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज ब्लॉक की 65 ग्राम पंचायताें के 12 से अधिक गांवों में खारे पानी की समस्या है। जिस कारण आठ हजार ग्रामीणों को तीन किमी दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। रामगंज बाजार निवासी सुधीर ग्रामीणों को सबमर्सिबल से पीने का पानी उपलब्ध कराते हैं। ग्रामीण हर सुबह साइकिल पर पानी लादकर अपने घर पहुंचते हैं। तब जाकर उनकी प्यास बुझती है।
सई नदी के किनारे स्थित रामगंज, भोजपुर, मिसरन का पुरवा, कलुआ घाट, वीरशाहपुर, पूरेदूधी, पूरे गुरबख्श, अमान का पुरवा समेत 12 से अधिक गांवों में खारे पानी की समस्या से हजारों ग्रामीण जूझ रहे हैं। गर्मी में ग्रामीणों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
गांव में कई सालों से खारे पानी की समस्या है। हर दिन तीन किमी दूर रामगंज बाजार जाकर साइकिल से पानी लाना पड़ता है। तब जाकर प्यास बुझती है। कई बार समस्या को लेकर शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विनोद मिश्रा, मिश्र का पुरवा
पूरे क्षेत्र में खारे पानी की समस्या है। ग्रामीण दो से तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी भर कर लाते हैं। गर्मी के दिनों में दिक्कत अधिक बढ़ जाती है।
सुजीत तिवारी, तिवारी का पुरवा
भोजपुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत पानी की टंकी प्रस्तावित है। निर्माण कार्य चल रहा है। पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति होने से ग्रामीणों को खारे पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
राजीव पांडेय, बीडीओ लालगंज