फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Weather will change today, winds can blow at a speed of 100 km

Pratapgarh News: आज बदलेगा मौसम, 100 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Weather will change today, winds can blow at a speed of 100 km
पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में शुक्रवार व शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन ने बारिश, 100 की रफ्तार से आंधी व बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का भी अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री कम होकर 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि दोपहर में तेज धूप से गर्म हुईं सड़कों पर नगर पालिका ने मशीन से पानी का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से मौसम में बदलाव होगा। 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
एडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को जिले में बारिश, ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में लोग पक्के मकान में शरण लें। खिड़कियों, दरवाजे, बरामदे व छत से दूर रहें। बिजली के उपकरणों के संपर्क से दूर रहें। तालाब व जलाशयों से दूरी बनाएं। खेत-खलिहान में काम कर रहे हों तो पैरों के नीचे सूखी लकड़ी व बोरे का इस्तेमाल करें। समूह में न खड़े हों। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed