{"_id":"6a32d470fa8e9632ab03bc85","slug":"with-the-increased-load-during-summer-an-average-of-13-transformers-are-blowing-out-daily-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-170570-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गर्मी में बढ़ा लोड तो हर दिन फुंक रहे औसतन 13 ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गर्मी में बढ़ा लोड तो हर दिन फुंक रहे औसतन 13 ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी के कारण हर दिन औसतन 13 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद भी 48 घंटे के भीतर उपभोक्ताओं को दूसरे ट्रांसफार्मर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
जिले में बिजली की खपत करीब 160 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। मई में बिजली की कुल खपत करीब 140 मिलियन यूनिट थी। उपभोक्ता गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर, पंखा व फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। गर्म होने के कारण ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आ रहा है।
मुख्य अभियंता ने भी ट्रांसफार्मरों की तय समय पर आपूर्ति के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिए थे। संडवा चंद्रिका के तिवारीपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि आठ दिन से मां चंद्रिका धाम के समीप ट्रांसफार्मर खराब है लेकिन अभी तक उसे बदला नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के पीपरताली निवासी रोहित कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर एक सप्ताह बाद आपूर्ति हो सकी।
नैनी कार्यशाला से नहीं मिल रहा था मरम्मत का सामान
बिजली निगम के सूत्रों के अनुसार प्रयागराज स्थित नैनी कार्यशाला से ट्रांसफार्मर की मरम्मत का सामान नहीं मिल पा रहा था। जिस कारण ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में देरी हो रही थी। नैनी कार्यशाला से मंगलवार को मरम्मत का सामान चिलबिला कार्यशाला पहुंचा है।
चिलबिला स्थित कार्यशाला के एसडीओ को 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। जहां पर समस्या आ रही है, उसे तत्काल दूर कराया जा रहा है।
छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता