सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman crushed to death by bus, husband critical

Pratapgarh News: बस से कुचलकर महिला की जान गई, पति गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by bus, husband critical
विज्ञापन
रानीगंज के गाजी के बाग में रविवार की सुबह पौने आठ बजे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर वॉल्वो बस ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग सड़क पर गिर गए। शिक्षिका पत्नी की पिछले चक्के से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos

पति गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने घायल पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। फतनपुर के सुरवा मिश्रपुर गांव निवासी राकेश यादव (38) अपनी पत्नी निर्मला यादव (36) के साथ स्कूटी से रानीगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वह गाजी बाग पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि लखनऊ की तरफ से आ रही वॉल्वो बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। शिक्षिका बस के पिछले चक्के के नीचे आ गई। जिसे कुचलते हुए बस आगे बढ़ गई। इससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल राकेश यादव की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राकेश यादव सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं और पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।
दंपती दो माह पहले गांव आए थे। सुवंसा बाजार में अपना नया घर बनवा रहे थे। महिला को एक बेटा और एक बेटी है। मां की मौत की खबर मिलते ही बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के लोग ट्राॅमा सेंटर रानीगंज पहुंचे। पुलिस ने बिना परिजनों को बुलाए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे परिजन नाराजगी प्रकट करते हुए थाने में हंगामा करने लगे। समझाने -बुझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
परिजनों के अनुसार दंपती के शादी की सालगिरह सोमवार को थी, जिसमें समान खरीदने के लिए पति के साथ रानीगंज बाजार जा रही थी। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, बस को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed