सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman's body found hanging from jackfruit tree in field

Pratapgarh News: खेत में कटहल के पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from jackfruit tree in field
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डिहवा अजगरा में शुक्रवार की दोपहर महिला का शव खेत में कटहल के पेड़ से लटका मिला। महिला को पेड़ से लटकता देख चरवाहों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक पति से अलगाव के बाद महिला अवसाद में चल रही थी और शुक्रवार को उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Trending Videos

लीलापुर थाना क्षेत्र की डिहवा अजगरा निवासी रामदयाल वर्मा की बेटी माधुरी (40) की शादी लालगंज के रामपुर बावली में हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद दो से तीन बार ही माधुरी ससुराल गई थी। पति और ससुरालीजनों की प्रताड़ना के चलते साल 2000 में उसका तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाक के बाद महिला मायके में रहने लगी। परिजनों ने बताया कि पति से अलगाव के बाद वह अवसाद में रहती थी। दोपहर करीब एक बजे घर से करीब एक किमी दूर रामपुर खजूर गांव में घास छीलने गई थी। दोपहर दो बजे के करीब मवेशी चरा रहे लोगाें ने कटहल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे के सहारे झूलते देख शोर मचाया। जानकारी होने पर मां रामकली खेत पहुंचीं।
मृतका पांच भाई और बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बहन चंद्र वर्मा की शादी हो चुकी है। बहन सीमा वर्मा, भाई प्रेम सागर और प्रेमचंद घर पर रहते हैं। थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed