सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   X-ray films are finished in the medical college, reports are being given on mobile.

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में एक्सरे फिल्म खत्म, मोबाइल पर दी जा रही रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
X-ray films are finished in the medical college, reports are being given on mobile.
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के पुरुष विंग में हड्डी संबंधी तकलीफ का इलाज कराने आ रहे हैं तो स्मार्ट मोबाइल फोन अवश्य लेकर आएं। दरअसल, बजट के अभाव में शासन से एक्सरे की फिल्म मुहैया नहीं कराई जा रही है। जिस कारण मरीजों को मोबाइल पर फोटो खींचकर एक्सरे की रिपोर्ट दी जा रही है। बीते 15 दिनों से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज की पुरुष विंग में हाईटेक एक्सरे मशीन स्थापित है। यहां रोजाना औसतन 200 से अधिक एक्सरे होते हैं। बजट के अभाव में बीते 15 दिनों से एक्सरे फिल्म मुहैया नहीं हो सकी है। जिस कारण मरीजों को एंड्रायड मोबाइल पर जांच की फोटो दी जा रही है। जिन लोगों के पास साधारण मोबाइल या फोन ही नहीं है, उन्हें अधिक परेशानी हो रही है। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्राचार्य के निधन के बाद नए प्राचार्य की तैनाती नहीं हुई। जिस कारण एक्सरे फिल्म की खरीद में दिक्कत आ रही है। शासन को बजट मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed