सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young woman climbs mobile tower, upset over friend not answering phone calls.

Pratapgarh News: दोस्त के फोन पर बात न करने से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Young woman climbs mobile tower, upset over friend not answering phone calls.
कुंडा में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती। सोशल मीडिया
विज्ञापन
दोस्त के फोन पर बात न करने से नाराज युवती कुंडा इलाके के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद युवती को टावर से नीचे उतारा गया।

कुंडा इलाके की एक युवती के बुआ का घर अंतू इलाके में है। वह बुआ के बेटे से वह फोन पर बातचीत करती थी। दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करने को राजी हो गए। रिश्ते के दबाव के चलते दोस्त ने युवती से बात करना बंद कर दिया। इससे नाराज युवती टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद युवती को टावर से नीचे उतारा गया। मिशन शक्ति टीम ने युवती की काउंसलिंग की। पूछताछ के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन--
युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आश्वासन के बाद युवती को टावर से नीचे उतारा गया।-
अमरनाथ गुप्ता, सीओ कुंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed