{"_id":"6a611d3d841b394b6a03d2b9","slug":"young-woman-dies-during-treatment-at-nursing-home-commotion-ensues-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-173486-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवती की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवती की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधवा बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में बुधवार सुबह इलाज के दौरान 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बंधवा चौकी इंचार्ज और डिप्टी सीएमओ पहुंचे। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया।
जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के मया गांव निवासी जीत लाल की 20 वर्षीय पुत्री सुमित्रा पटेल की मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे बंधवा बाजार में संचालित सूर्य सेवा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे सुमित्रा की मौत हो गई। परिजन लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। खबर मिलते ही पुलिस के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. आजाद अहमद और स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आरपी सिंह मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया और अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो भाई, दो बहन में सबसे छोटी थी। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।