सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A sick woman died due to deteriorating health due to changing weather

Raebareli News: बदले मौसम से बिगड़ी सेहत, बीमार महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 17 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A sick woman died due to deteriorating health due to changing weather
रायबरेली में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार के कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेट दर्द से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार को ओपीडी में 1900 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। 19 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। परचा बनवाने के लिए मरीजों को करीब 40 मीटर लंबी लाइन लगानी पड़ी। ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos


हरचंदपुर क्षेत्र के बिंदा का पुरवा निवासी राजवती (55) को बीती 13 मार्च को पेट में तेज दर्द उठने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गत रविवार रात करीब 12 बजे महिला की मौत हो गई। सोमवार को पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार के चपेट में आने के बाद देवांश (7), भभौती (70), प्रेमा (60), रीतू (44), पुष्पा (26), महिला (11), नफीस (10), आशू (9), सानिया (30), अनिल (32), गोवर्धन (65), अनिरुद्ध (30), इनायत (2), नीलम (25), दुर्गावती (27) आदि को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। परचा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसी स्थिति में लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed