{"_id":"6a32f558735aa8eed306a08c","slug":"elderly-man-dies-of-fever-nine-ill-with-diarrhea-raebareli-news-c-101-1-slko1031-160617-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुखार से बुजुर्ग की मौत, डायरिया से नौ बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुखार से बुजुर्ग की मौत, डायरिया से नौ बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में संक्रामक रोग बढ़ रहा है। बुधवार को बुखार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि नौ लोग डायरिया से बीमार हुए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को जिला अस्पताल में परचा काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ होने से चिकित्सकों को इलाज करने में परेशानी हुई। हाल यह रहा कि दोपहर 12 बजे ओपीडी के बाहर पैर रखने की जगह नहीं बची। डलमऊ निवासी मुकीम (59) को कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मुकीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई।
जबकि शशि सिंह (39), आस्या परवीन (50), सुनीता (42), अबूता (7), लीला (70), प्रमिला (45), गीता देवी (63), चांदनी (30), फूलमती (62) को डायरिया से बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) का कहना है कि अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। खासकर धूप से लोग बचे। बीमार होने पर जिला अस्पताल की ओपीडी में आकर चिकित्सक से इलाज कराएं।