सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR against three accused of snatching Mangalsutra

Raebareli News: मंगलसूत्र छीनने वाले तीन आरोपियों पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 13 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
FIR against three accused of snatching Mangalsutra
विज्ञापन
नसीराबाद। महिला का मंगलसूत्र छीनने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ रविवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान की गई है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
Trending Videos


परैया नमकसार गांव की सोनापती शनिवार को अपनी पान की गुमटी में बैठी थीं। पान मसाला लेने के बहाने पहुंचे तीन युवकों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीना और भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सलोन यादवेंद्र पाल ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर अमेठी जिले के जामो निवासी अफजल, नसीराबाद थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी गुड्डू और मुकीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भागते हुए दिख रहे हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed