सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five Panchayats get a gift of Rs 1.10 crore for their excellent work.

Raebareli News: उत्कृष्ट कार्याें पर पांच पंचायतों को 1.10 करोड़ की सौगात

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 01 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Five Panchayats get a gift of Rs 1.10 crore for their excellent work.
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 980 ग्राम पंचायतें हैं। पांच ग्राम पंचायतों ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करके मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की हकदार बन गई हैं। मुख्यमंत्री के मानकों पर खरी पंचायतों को 1.10 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। जगतपुर ब्लॉक की टिकठा मुसल्लेपुर ग्राम पंचायत को प्रथम पुरस्कार के रूप में 35 लाख रुपये दिए गए हैं। गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ व हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांवों के मानकों को पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री के स्तर से पुरस्कृत किया जाता है। वर्ष 2025-26 के लिए इन पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन के बाद पुरस्कार मिला है। सभी पंचायतों के खातों में पुरस्कार की धनराशि भेजी गई है।
Trending Videos



प्रथम पुरस्कार
टिकठा मुसल्लेपुर ने रचा इतिहास, 35 लाख मिले
जगतपुर ब्लॉक की टिकठा मुसल्लेपुर ग्राम पंचायत में शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। खेल का मैदान, आदर्श स्कूल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, फ्री वाईफाई, फायर अलार्म आदि की सुविधाएं ग्रामीणों को मिल रही हैं। पंचायत लर्निंग सेंटर इस पंचायत की शोभा बढ़ा रहा है। जिम, अमृत सरोवर और लाइब्रेरी का बेहतर काम किया गया है। प्रधान रजनी और पूर्व प्रधान बिन्नो सिंह के प्रयास से सरकार के मानकों पर खरा उतरने के कारण ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के रूप में 35 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय पुरस्कार
हथनासा के ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई
सरेनी ब्लॉक की हथनासा ग्राम पंचायत को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। ओपन जिम में लोग सेहत बनाते हैं, साथ ही कूड़ा-कचरा निस्तारण के भी पूरे प्रबंध किए गए हैं। मनरेगा पार्क और अमृत सरोवर ने गांव की सुंदरता को बढ़ाया है। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया गया है, तो संक्रामक रोगों से बचाने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। श्रमिकों के पलायन को शत प्रतिशत रोका गया है। प्रधान मनोज सिंह ने ग्राम पंचायत की आय को बढ़ाने का काम किया गया है।


तृतीय पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार भी पा चुकी बेलहनी
लालगंज ब्लॉक की मुस्तफाबाद बेलहनी ग्राम पंचायत को इस साल तृतीय पुरस्कार मिला है। पिछले साल पहला पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, आदर्श स्कूल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, फ्री वाईफाई, फायर अलार्म आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। सचिवालय में सुझाव पेटिका, गार्डन और सेल्फी प्वाॅइंट भी उपलब्ध है। गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रधान अखिलेश यादव गांव को आदर्श बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। लालगंज की यह सबसे बेहतर ग्राम पंचायत है।


इन ग्राम पंचायतों को मिली धनराशि
ग्राम पंचायत धनराशि
टिकठा मुसल्लेपुर (जगतपुर) 35,00,000
हथनासा (सरेनी) 30,00,000
मुस्तफाबाद बेलहनी (लालगंज) 20,00,000
पिंडौली (शिवगढ़) 15,00,000
कृष्णपुर ताला (सतांव) 10,00,000


प्रधान बोले-सभी लोगों के सहयोग से मिला पुरस्कार
टिकठा मुसल्लेपुर प्रधान रजनी और पूर्व प्रधान बिन्नो सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत के सभी लोगों के सहयोग से विकास कराने का मौका मिला और ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री से पहला पुरस्कार मिला। विकास कार्य को अनवरत जारी रखेंगे। पंचायत में तैनात सभी कर्मचारियों में खूब मेहनत किया। इसी कारण सफलता मिली। हथनासा प्रधान मनोज सिंह का कहना है कि गांव के लोगों का सहयोग न मिलता तो पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी। आगे और अच्छा काम करेंगे। मुस्तफाबाद बेलहनी प्रधान अखिलेश यादव का कहना है कि सच्चे मन और निस्वार्थ भाव से काम करने का लाभ मिला है। गांव को आदर्श बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा गया।



नौ महत्वपूर्ण कार्यों में खर्च होगा 1.10 करोड़
ग्राम पंचायतों को पुरस्कार में मिली धनराशि को नौ कार्यों में खर्च करना होगा। गोसंरक्षण केंद्रों की मरम्मत के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन में धनराशि खर्च की जा सकती है। पंचायत घरों के रखरखाव, जन सुविधा केंद्र के विस्तार व टीकाकरण के लिए कैंप के आयोजन भी करवाए जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य जरूरी काम होंगे। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले की पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिला है। ग्राम पंचायतों के खातों में कुल 1.10 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप भेजे गए हैं। पंचायतों को नौ कार्यों में ही बजट को खर्च करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed