{"_id":"69cc22f7318cd037190c1468","slug":"people-struggled-for-cylinders-in-the-scorching-sun-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154365-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तेज धूप में सिलिंडर के लिए जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तेज धूप में सिलिंडर के लिए जूझे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में लोगों के लिए रसोई गैस बड़ी समस्या बन गई है। सुबह से शाम तक धूप में पसीना बहाने के बाद भी लोगों को एजेंसियों ने खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को बछरावां में सुबह चार बजे ही एजेंसी के बाहर लोगों को लाइन लग गई, लेकिन सर्वर के काम न करने के कारण लोग धूप में बेहाल हुए। तमाम लोग तो बिना बुकिंग कराए की वापस लौट गए। जिले में यह समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को दोनों एजेंसियों में उपभोक्ताओं की कतार देखने को मिली। सुबह चार बजे से कुछ लोग लाइन में लग गए, लेकिन सर्वर खराब होने के कारण गैस नहीं मिली। राजू, मोनू, राम प्यारे का कहना है कि सुबह चार बजे से लाइन लगाकर खड़े हैं। गैस बुक होने के बाद सिलिंडर के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, गैस बुक कराने आई सविता ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगी थीं। करीब दो घंटे इंतजार के बाद जब काउंटर पर पहुंचीं तो कर्मचारियों ने अगले दिन आने को कह दिया। आयुष सोनी ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले गैस बुक की थी, लेकिन मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। एचपी गैस एजेंसी के काउंटर पर 20 मार्च तक गैस बुक करा चुके लोगों को ही टोकन दिया गया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, गैस के लिए मारामारी थम नहीं रही है। खातून निशा ने बताया कि तीन दिन से आते हैं, गैस की बुकिंग नहीं हो सकी है। देहली निवासी रामखेलावन का कहना है कि पांच दिन की मेहनत के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला है। इसी तरह अन्य उपभोक्ता भी गैस के लिए मारे-मारे घूम रहे हैं। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार की सुबह गोदाम पर गैस का वितरण शुरू हुआ तो कर्मचारियों ने बताया कि जिनकी पर्ची कटी हैख् उन्हीं को गैस मिलेगी। ऐसे में कई उपभोक्ता बिना सिलिंडर के वापस लौट गए।
संजय यादव, मनोज साहू ने बताया कि गैस की बुकिंग कराने के बावजूद गैस नहीं मिल रही है। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को भी गैस के लिए लोग एजेंसियों के सामने कतार में दिखे। धूप अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
संजय यादव, मनोज साहू ने बताया कि गैस की बुकिंग कराने के बावजूद गैस नहीं मिल रही है। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को भी गैस के लिए लोग एजेंसियों के सामने कतार में दिखे। धूप अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन