{"_id":"69cc222805257ae90f029171","slug":"cmo-strict-on-quackery-report-sought-in-three-days-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154339-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: झोलाछाप को लेकर सीएमओ सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: झोलाछाप को लेकर सीएमओ सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में फैले झोलाछाप के मकड़जाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों से रिपोर्ट तलब की है। अधीक्षकों को नोटिस भेजकर तीन दिन में झोलाछाप के संबंध में पूरी रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अब तक झोलाछाप के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में भी जवाब मांगा है। साथ ही जिला मुख्यालय पर कमेटी गठित करके अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 3800 से अधिक झोलाछाप धड़ल्ले से दुकानें संचालित कर रहे हैं। झोलाछाप के इलाज से आए दिन मरीजों की हालत बिगड़ रही है। मरीजों की मौत भी हो रही है। जिले में झोलाछाप के अवैध कारोबार को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने अभियान चलाकर करतूत को उजागर किया। कई खबरें प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी कर ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय झोलाछाप पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। उनसे झोलाछाप के बारे में सूची भी मांगी है। जल्द ही कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर एक समिति के गठन के आदेश भी दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि झोलाछाप को पकड़ने के बाद उनके खिलाफ थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सभी सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी करके झोलाछाप के संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में भी जवाब मांगा गया है। जल्द ही झोलाछाप के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
Trending Videos