{"_id":"6973d66b766bd95550000f4f","slug":"girls-dead-body-found-hanging-raebareli-news-c-101-1-rai1002-149585-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवती का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवती का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
विज्ञापन
नसीराबाद। बबुरी गांव में युवती का फंदे से शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाने हुए तहरीर दी। मामले में आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। युवती ने तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
पतुलकी जरैया लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ निवासी रामू सिंह चौहान ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका सिंह (22) ने बबुरी निवासी दुर्गा प्रसाद चौहान के साथ 29 अक्टूबर 2025 को घुइसरनाथ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के डेढ़ माह बाद दुर्गा सिंह नौकरी के लिए जम्मू चले गए। घरवालों ने बताया कि घर में सब ठीक चल रहा था।
शुक्रवार शाम प्रियंका ने अपनी सास रामदुलारी के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। बृहस्पतिवार सुबह जब प्रियंका कमरे से बाहर नहीं निकली तो सास ने सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों को बुलाया। लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो प्रियंका का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था।
मौके पर मौजूद पूर्व प्रधान करुणा शंकर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सीओ सलोन यादवेंद्र पाल, थाना अध्यक्ष पवन कुमार सोनकर व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के घरवालों को हादसे की जानकारी दी।
मृतक के माता पिता की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकला। फॉरेंसिक टीम ने कमरे में जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतका की सास रामदुलारी का कहना है कि बेटा दुर्गा सिंह करीब डेढ़ माह पहले जम्मू नौकरी के लिए गए हैं। बृहस्पतिवार शाम को सब ठीक था। यह घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है।
वहीं मृतका के पिता रामू सिंह ने बताया कि बेटी और दामाद में आए दिन विवाद होता था। इसी कारण बेटी ने आत्महत्या कर ली। सीओ सलोन यादवेंद्र पाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति पर प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। प्रियंका की मौत होने से घरवालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
अरे हमरी गुड़िया का मार डारेस मृतका प्रियंका सिंह की मां सुनीता जब घटनास्थल पर पहुंची और बेटी का शव देखा तो दहाड़ मारकर रोने लगी।कहा अरे हमरी गुड़िया का मार डारेस, कौनी मुसीबत मां रही मोर बिटिया कहते हुए बेहोश हो गई। पास खड़ी महिलाओं ने मुंह पर पानी डाला तो होश आया।
Trending Videos