सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Internal division is society's weakness: Baijnath Rawat

आपसी विभाजन है समाज की कमजोरी : बैजनाथ रावत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 18 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Internal division is society's weakness: Baijnath Rawat
विज्ञापन
खीरों। विकासखंड क्षेत्र के भीतरगांव स्थित मां आनंदी परिसर में बुधवार शाम महाराजा सुहेलदेव पासी विजय दिवस समारोह हुआ। पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम महाराजा सुहेलदेव पासी के शौर्य और स्वाभिमान को समर्पित था।


उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत मुख्य अतिथि थे। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने आपसी विभाजन को समाज की कमजोरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजनाथ रावत ने कहा कि एकजुट होकर अन्य सहयोगी समाजों का सम्मान करने से उत्थान होगा। बुद्धिलाल पासी ने बैजनाथ रावत के भाजपा के प्रति समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों संतोष पासी , शिवराज पासी , मंगेश पासी , दीपू पासी , मंगल पासी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed