{"_id":"6a74e8a2512b83e2c10f55ec","slug":"land-secured-after-a-year-and-a-half-sub-centre-to-be-built-raebareli-news-c-101-1-slko1032-164594-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डेढ़ साल बाद मिली जमीन, बनेगा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डेढ़ साल बाद मिली जमीन, बनेगा उपकेंद्र
Fri, 07 Aug 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते विभाग की अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसे बनाने की स्वीकृति डेढ़ साल पहले मिल गई थी। टेंडर भी हो गया था, लेकिन भूमि विवाद के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका। राजस्व टीम ने भूमि का चिन्हांकन कर दिया है। जल्द ही उपकेंद्र का दोबारा टेंडर निकाला जाएगा। उपकेंद्र बनने से शहर के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलेगी।
शहर में कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए डिग्री कॉलेज चौराहे के पास करीब चार करोड़ रुपये की लागत से उपकेंद्र प्रस्तावित है। निर्माण के लिए डेढ़ साल पहले ही शासन से हरी झंडी मिल गई थी। प्रस्तावित जगह पर बोर्ड भी लगा दिया। भवन और बैरिकेडिंग निर्माण के लिए टेंडर भी निकाला गया। इसी बीच भूमि को लेकर आपत्ति लग गई। इससे निर्माण शुरू नहीं हो सका।
इसके बनने से इंदिरा नगर, प्रगतिपुरम उपकेंद्र का लोड कम होगा। उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। तीन दिन पहले राजस्व और पावर कॉर्पोरेशन की टीम मौके पर पहुंची। प्रस्तावित भूमि की पैमाइश की। इसके बाद 15 बिस्वा भूमि उपकेंद्र के लिए चिह्नित की गई। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उपकेंद्र के लिए भूमि मिल गई है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।