{"_id":"6a315fc3e18549fa8a068051","slug":"nephew-beat-his-aunt-to-death-after-she-refused-to-give-money-for-alcohol-in-raebareli-police-investigating-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शराब पीने को पैसा नहीं दिया तो भतीजे ने पीट-पीटकर चाची को मार डाला, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शराब पीने को पैसा नहीं दिया तो भतीजे ने पीट-पीटकर चाची को मार डाला, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
रायबरेली में शराब पीने को पैसा नहीं दिया तो भतीजे ने पीट-पीटकर चाची को मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Demo Image.
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के रायबरेली में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर सोमवार रात डंडे से पीटकर भतीजे ने चाची की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
घटना बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम गांव की है। बड़ मानुष समाज से ताल्लुक रखने वाली गांव निवासी सोना देवी घर पर अकेली रहती थी। उसके घर के पास परिवार के अन्य लोग रहते हैं। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे सोना के परिवार का युवक शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था। उन्होंने पैसा देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। एक अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बात इतनी बढ़ी कि युवक ने सोना के सिर पर डंडे से दो बार प्रहार कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय सोना नशे में थी। उस पर डंडे से वार किया गया। इसके बाद सोना समेत अन्य परिजन सो गए थे। मंगलवार सुबह सोना दर्द से कराह रही थी। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि अब तक की जांच में शराब का पैसा न देने पर भतीजे पर बुआ की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना की और क्या असलियत है, इस बारे में लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना से संबंधित कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। मृतका सोना के भतीजे समेत अन्य लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।