सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police rescued the student after receiving information from Meta

Raebareli News: मेटा की सूचना पर पुलिस ने छात्र को बचाया

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 01 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police rescued the student after receiving information from Meta
विज्ञापन
रायबरेली। मेटा से मिली सूचना पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। महज 12 मिनट के भीतर पुलिस ने पहुंचकर 18 वर्षीय छात्र का जीवन बचाया। दरअसल, 29 मार्च 2026 को कक्षा 12 के एक छात्र ने महिला मित्र से दोस्ती टूटने के कारण अवसाद में आत्महत्या संबंधी पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की। उसने चूहेमार दवा खाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। मेटा कंपनी ने रात 8.58 बजे मुख्यालय पुलिस महानिदेशक को ईमेल से चेतावनी भेजी।
Trending Videos

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय ने छात्र का स्थान पता कर रायबरेली पुलिस को सूचित किया। थाना मिल एरिया के पुलिस कर्मी छात्र के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी और छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार हुआ। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो छात्र ने बताया कि प्रेम संबंध टूटने से वह अवसाद में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच 2022 से यह व्यवस्था प्रचलित है। इसके तहत आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर चेतावनी मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्र का जीवन बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed