सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raised awareness among women about their rights

Raebareli News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness among women about their rights
महिला संवाद कार्यक्रम में अन्नप्राशन के बाद बच्चे को गोदी में लेकर ​खिलाती राज्य महिला आयोग की
विज्ञापन
खीरों। बुधवार को ब्लॉक सभागार खीरों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने को कहा।


कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं, विनीता और सरस्वती की गोदभराई हुई। छह माह के दो शिशुओं, जैसमीन और अथर्व का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। पूनम द्विवेदी ने कहा कि जागरूकता से ही महिलाओं को उनका हक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जोर दिया कि जनसुनवाई और ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों में शिकायतों का प्रभावी समाधान होता है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अंजू रानी वर्मा और बाल विकास परियोजना अधिकारी नलिनी वर्मा ने भी सहभागिता की। पूनम द्विवेदी ने बताया कि पिछले माह 22 शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन


इनमें से 20 शिकायतों का निस्तारण अगली जनसुनवाई तक कर दिया गया। अधिकारियों के साथ बैठक में शिकायतों की समीक्षा होती है। शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर समाधान की पुष्टि की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed