सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Team B won the Under-19 selection

Raebareli News: अंडर-19 चयन में टीम बी जीती

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 10 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Team B won the Under-19 selection
गोराबाजार ​स्थित ग्राउंड में ट्रॉयल क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निर्देशन में रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) अंडर-19 जिला टीम के चयन की प्रक्रिया में जुटा है। जिला स्तरीय ट्रायल के बाद चुने गए 90 खिलाड़ियों की छह टीमें बनाई गई हैं, जिनके बीच चयन मैच (ट्रायल मैच) खेले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुए मुकाबले में टीम बी ने टीम ए पर शानदार जीत दर्ज की।
Trending Videos


टीम बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। आदित्य सिंह ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। टीम ए की ओर से प्रिंस यादव और अनिमेश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए की पूरी टीम महज 84 रनों पर सिमट गई, जिससे टीम बी ने यह मैच 73 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोजक धनंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ट्रायल मैचों का अंतिम मुकाबला टीम ई और टीम एफ के बीच खेला जाएगा। आरडीसीए के निदेशक एवं यूपीसीए के मीडिया मैनेजर मो. फहीम ने बताया कि इन मैचों में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर ही जिले की अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed