{"_id":"69d807bd7478e46ee308e80e","slug":"raman-krishnan-is-the-new-gm-of-aredica-raebareli-news-c-101-1-rai1002-155078-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रामन कृष्णन बने आरेडिका के नए जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रामन कृष्णन बने आरेडिका के नए जीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलकोच। रामन कृष्णन ने बृहस्पतिवार को आरेडिका के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। वे 1990 बैच के भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। कृष्णन को भारतीय रेल में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। आरेडिका से पहले वे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी थे।
उन्होंने दक्षिण पश्चिम रेलवे और रेल व्हील फैक्ट्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। कृष्णन ने सिंगापुर और कुआलालंपुर से उन्नत प्रबंधन विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण लिया है। वियतनाम को बोगियों के निर्यात में योगदान के लिए उन्हें दो बार महाप्रबंधक पुरस्कार मिला।
इसके अतिरिक्त, उन्हें दो बार प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। कृष्णन डीजल ट्रैक्शन, रेल कोच निर्माण व रोलिंग स्टॉक प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञ हैं।
Trending Videos