सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chain pulled from neck of elderly woman

Raebareli News: बुजुर्ग महिला के गले से चेन खींची

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chain pulled from neck of elderly woman
विज्ञापन
अमावां। मिल एरिया क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक बुजुर्ग महिला लूट का शिकार हो गईं। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। महिला सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। चेन के साथ सोने का पेडल भी लगा हुआ था।
Trending Videos

शिवाजी नगर निवासी सरोज वाजपेई पीडी स्थित सब्जी बाजार से अपने घर वापस जा रही थीं। शिव मंदिर के पास सुनसान गली में काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। बदमाश उनके गले से एक तोले की सोने की चेन खींचकर भाग गए। घबराई महिला की पुकार पर लोग इकट्ठा हुए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी और मिल एरिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज वाजपेई के अनुसार वह शिवाजी नगर स्थित अपने आवास पर अकेली रहती हैं। उनकी बेटी बाहर पढ़ाई कर रही है और पति भी बाहर रहते हैं। महिला ने बताया कि लूटी गई सोने की चेन में पेडल लगा था। यह चेन उन्होंने और उनकी बेटी ने खरीदी थी। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed