सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six trains cancelled, three diverted

Raebareli News: छह ट्रेनें रद्द, तीन का रास्ता बदला

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Six trains cancelled, three diverted
विज्ञापन
रायबरेली। कानपुर रूट की ट्रेनों का संचालन 2 अप्रैल से प्रभावित चल रहा है। इस रूट की ट्रेनों के पटरी पर लौटने के लिए 13 मई तक इंतजार करना होगा। यही वजह है कि शनिवार को भी रोजाना दौड़ने वाली छह ट्रेनें निरस्त रहीं, वहीं तीन ट्रेनें भी बदले हुए रास्ते से चलाए जाने के कारण नहीं आईं।
Trending Videos

इससे कानपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री रोडवेज बसों का सहारा लेने को मजबूर हैं। इसीलिए कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों पर दबाव बढ़ा है। कानपुर की तरफ से रायबरेली आने वाले यात्रियों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर जाने के लिए इस जिले में दो रेल मार्ग हैं। रायबरेली जंक्शन से एक रेल मार्ग बछरावां, लखनऊ, उन्नाव होते हुए कानपुर जाता है। दूसरा रेल मार्ग रायबरेली जंक्शन से ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज, बीघापुर, उन्नाव के रास्ते गुजरता है। ये रेल मार्ग प्रयागराज को भी जोड़ता है। इसीलिए दूसरे रेल मार्ग से प्रयागराज-कानपुर रूट की गाड़ियां भी गुजरती हैं। दोनोें ही रेल मार्गों पर दौड़ने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। कानपुर में गंगा पुल की डाउन रेल लाइन पर 2 अप्रैल से काम शुरू हुआ, जो 13 मई तक काम चलेगा। इस वजह से छह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, वहीं पांच ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चलाया जा रहा है।
शनिवार को कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, रायबरेली-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस दूसरे रास्तों से दौड़ाई गईं, जिससे ये ट्रेनें रायबरेली से नहीं गुजरीं।
मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस भी रूट डायवर्जन के कारण दूसरे रास्तों से चलाई जाती हैं। रूट डायवर्जन वाली गाड़ियों में ऊंचाहार एक्सप्रेस को छोड़कर बाकी चारों ट्रेनें हफ्ते में दो या तीन दिन ही दौड़ती हैं।
पंजाब मेल आठ घंटे से ज्यादा लेट
शनिवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल ने कुछ ज्यादा ही इंतजार कराया। यह ट्रेन दोपहर में आनी चाहिए, लेकिन आठ घंटे से ज्यादा लेट होने के कारण रात में पहुंची। इसके अलावा देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल एक घंटे विलंब से आई। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर और पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कानपुर में गंगा पुल का ट्रैक दुरुस्त हो रहा है, जिससे कानपुर रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। पंजाब मेल हावड़ा से ही लेट हुई। रास्ते में लेटलतीफी और बढ़ती गई। बाकी ट्रेनें भी पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed